
Dhanbad : धनबाद के जोराफाटक कब्रिस्तान टोला निवासियों ने कब्रिस्तान में कोरोना संक्रमित शवों को दफनाने का विरोध जता रहे हैं. इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगो ने डीसी, एसडीएम को आवेदन देकर कब्रिस्तान को घनी आबादी से अन्य स्थान में स्थानांतरित करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ेंः रांची नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों का दो माह से पेंशन भुगतान रूका
ग्रामीणों द्वारा दिये आवेदन में बताया गया है कि वर्षो से ईसाई धर्म के लोगो द्वारा जोराफाटक कब्रिस्तान टोला में शवों को दफनाया जा रहा है. इधर कोरोना महामारी में प्रति दिन 20 से 25 शव दफनाए जा रहे है. कब्रिस्तान घनी आबादी क्षेत्र में है. जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है. जिससे सभी लोग डरे हुए है.
इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 23 जून को, सोनिया की अगुवाई में फैसला
स्थानीय निवासी ने कहा कि घनी आबादी क्षेत्र में कब्रिस्तान है. कोरोना संक्रमित शव प्रतिदिन दफनाया जा रहा है. कब्रिस्तान के पास से आने वाले पानी को वे सभी पीते है. इस कारण संक्रमण का खतरा अधिक है. कब्रिस्तान को दूसरे जगह शिफ्ट किया जाये. कब्रिस्तान वाले स्थान में स्कूल, पार्क, अस्पताल आदि खोल दिया जाये.
इसे भी पढ़ेंः राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को अगले तीन दिनों में टीके की नौ लाख खुराके मिलेंगी : केन्द्र




