JharkhandRanchi

मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना: पुल निर्माण के लिए ली जाएगी अनुशंसा

Ranchi: ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुल निर्माण करने के लिए विधायकों से अनुशंसा प्राप्त करने का निर्देश ग्रामीण कार्य विभाग को दिया है. मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि अविलंब विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र में एक पुल निर्माण की अनुशंसा ली जाये ताकि इस वित्तीय वर्ष पर काम प्रारंभ हो सके. विधायकों से अनुशंसा मिलते ही विशेष प्रमंडल कंसलटेंट के जरिये डीपीआर इत्यादि तैयार करवा के इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करेगा. बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुल का निर्माण की अनुशंसा नहीं ली जा सकी.

इस वजह से पुल नहीं बन पाया. इस बार भी पंचायत चुनाव की वजह से पुल निर्माण की योजना अभी तक नहीं ली जा सकी है. ऐसे में विभागीय मंत्री ने जल्द सारी कार्यवाही पूरी करके विधायकों से अनुशंसा प्राप्त करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें:ईडी की टीम प्रेम प्रकाश से कर रही पूछताछ

Related Articles

Back to top button