Crime NewsJharkhandNEWS

निरसा पुलिस की छापेमारी, हाईवा सहित 80 बोरा अवैध कोयला जब्त, तस्कर फरार

Dhanbad: निरसा थाना की पुलिस ने सोनबाद गांव के जंगलों में रात्रि छापेमारी कर मिनी हाईवा एवं उसमें लदा लगभग 80 बोरा अवैध कोयला को जब्त किया. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुभाष सिंह की अगुवाई में टीम ने छापेमारी कर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें: कोरोना को इस तरह परास्त कर रहा है आदिवासी जीवन का स्वावलंबी तरीका

गुप्त सूचना पर की गयी थी छापेमारीः

निरसा थाना क्षेत्र के छापेमारी पर जानकारी देते हुए निरसा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की कुछ कोयला तस्कर सोनबाद के जंगलों में अवैध कोयला को इकठ्ठा कर मिनी हाईवा के माध्यम से आसपास के भट्टों में भेजने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छापेमारी की. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाते हुए कोयला तस्कर भाग खड़े हुए. लेकिन मिनी हाईवा एवं उसपर लोड 80 बोरियों में भरे अवैध कोयले को जब्त कर ली गयी. इस संबंध में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: CORONA EFFECT: यूसीआईएल की सभी यूनिट एक सप्ताह के लिए बंद

 

Related Articles

Back to top button