KhuntiLead NewsNEWS

खूंटी में हथियार और अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Khunti: खूंटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सारितकेल मोड़ के पास से छापामारी कर अवैध अफीम, एक देशी कट्टा एवं गोली के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से 2 किलो 15 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि पूछताछ में उसने अपने कुछ साथियों के नाम का खुलासा किया है. पुलिस ने इन सभी की तलाश शुरू कर दी है.

 

इस संबंध में मुरहू थाना में एन. डी. पी. एस. एक्ट 1985 एवं 25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार विक्की महतो (22) सारितकेल का ही रहने वाला था. बताया जा रहा है कि यहां अफीम का खरीददार पहुंचने वाला था.

Related Articles

Back to top button