
Ranchi. कोरोना लगातार अपना आतंक मचाते जा रहा है. रोज अपनी चपेट में यह लोगों को ले रहा है. इसकी दूसरी लहर मुसीबत साबित हो रही है. कई अधिकारियों की जान भी यह ले चुका है.
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुख्य अभियंता (मुख्यालय, रांची) सृष्टिधर मोदी भी इसके शिकार हो गये. विभाग के लिए यह बडी क्षति है.
स्वर्गीय मोदी कोरोना संक्रमित थे. पिछले कुछ दिनों से बोकारो के एक अस्पताल में एडमिट थे.
इसे भी पढ़ें :6 मई तक राज्य में बारिश की संभावना, 50 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं
मंत्री ने जताया दुख
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभागीय इंजीनियर के निधन पर शोक जताया है. कहा कि सृष्टिधर मोदी के निधन की सूचना पाकर स्तब्ध हूं. मोदी एक कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी थे. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी से उबर पाने की शक्ति प्रदान करें.
इसे भी पढ़ें :मेडिकल इंटर्न को भी कोविड ड्यूटी में लगायेगी सरकार, जीएनएम क्वालिफाइड नर्सों की भी लगेगी ड्यूटी




