JharkhandLead NewsRanchi

एक हैं निशिकांत और एक हैं इरफान, देखिए कैसे कैंची की तरह चली दोनों की जुबान

इरफान बोले- निशिकांत को खदेड़ देंगे, निशिकांत बोले- इरफान को तो नहीं भगाया पाकिस्तान

  • 8 अप्रैल से गोड्डा से दिल्ली के बीच हमसफर ट्रेन के परिचालन से पूर्व दोनों के बीच ट्विटर वार

Ranchi: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और विधायक इरफान अंसारी के बीच ट्विटर वार चल रहा है. दोनों के बीच जमकर बयानबाजी जारी है. इरफान ने निशिकांत को धमकी देते हुए कहा है कि हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन के मौके पर यदि व मधुपुर स्टेशन आएंगे तो खदेड़े जाएंगे.

मालूम हो कि 8 अप्रैल को गोड्डा से पहली बार दिल्ली के लिये सीधी रेल सेवा शुरू हो रही है. इसमें सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रित नहीं किये जाने की आशंका पर इरफान ने ट्विटर पर विरोध जताया था. सांसद को लपेटते हुए कहा कि सांसद बाहरी हैं.

उनका मन बहुत बढ़ गया है. इस पर निशिकांत ने भी जवाब देते हुए कहा कि 7वीं शताब्दी तक भारत में कोई मुसलमान नहीं था. 1947 में भारत पाकिस्तान का बंटवारा हिन्दू मुस्लिम के नाम पर हो गया. ऐसे में आप बाहरी हैं पर आपको तो नहीं भगाया गया.

इसे भी पढ़ेःदिल्ली में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, जानिये किसे और किन सेवाओं को मिलेगी छूट

ट्विटर पर ऐसे चली जुबानी जंग

इरफान ने मंगलवार को ट्विटर पर दो-दो ट्वीट किये. एक में सीएम हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा कि गोड्डा सांसद बाहरी हैं. उनका मन बहुत बढ़ गया है. उन्हें नहीं मालूम कि राज्य में रघुवर दास नहीं, हेमंत सोरेन की सरकार है.

दूसरे ट्वीट में सांसद को खदेड़े जाने की धमकी दी. कहा कि मधुपुर आएंगे तो गो बैक के नारे लगेंगे. हमारी सहनशक्ति का परीक्षा ना लें. आप किसी कीमत पर 8 अप्रैल को रेल लाइन का उद्घाटन नहीं कर पाएंगे. मुख्यमंत्री अगर आपको बुलाते हैं तो आप आमंत्रित हैं. झारखंड हमारा है. झारखंड में रहना है तो लोगों का सम्मान करना सीखिए.

इसे भी पढ़ेःBengal Election : बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिला, सतसा इलाके में बमबाजी, कई टीएमसी कार्यकर्ता घायल

विधायक के इस ट्वीट पर निशिकांत ने मोर्चा संभालते हे कटाक्ष करते लिखा कि यह धमकी इटली की जन्म ली हुई सोनिया गांधी के पार्टी के विधायक का है. दूसरे ट्वीट में लिखा कि आज कुछ अख़बारों ने विधायक का बयान दिया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गोड्डा रेल लाइन के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया है.

विधायक को पता होना चाहिये कि यह भाजपा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचायी जाती. मुख्यमंत्री को भी इस कार्यक्रम में ससम्मान बुलाया गया है. विरोध के लिए अक़्ल होना ज़रूरी है. साथ ही कहा कि वे मधुपुर आकर फुरकान अंसारी से मिलेंगे.

क्या है विवाद

दरअसल निशिकांत दुबे ने 5 अप्रैल को ट्वीट करते हुए बताया था कि 8 अप्रैल को गोड्डा से दिल्ली के लिये हमसफर चलेगी. रेल मंत्रालय ने इसके उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है. पर ऐन टाइम पर सीएम ने मुख्य सचिव को इस कार्यक्रम को रोके जाने को कहा. इसके बाद सीएस ने रेल मंत्रालय को इसे स्थगित किये जाने की बात कही, जिसे मंत्रालय ने नहीं माना.

इस पत्र के आलोक में निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया था राज्य सरकार ने इसके जरिये अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है. उन्होंने प्रदीप यादव को टारगेट करते हुए सीएम को कहा कि कभी अपना दिमाग़ लगाइए. इतना कच्चा कान विधायक प्रदीप यादव आपको गोड्डा के विकास को रोकने के लिए उकसाता है. आप तुरंत मुख्य सचिव को आदेश देते हैं,मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करिए.

Related Articles

Back to top button