
Chatra : उपायुक्त दिव्यांशु झा के निर्देश पर सोमवार को चतरा जिले के विभिन्न स्थानों पर आरटीपीसीआर, ट्रू नेट एवं रैपिड एंटीजेन के माध्यम से टेस्टिंग अभियान चलाया है. टेस्टिंग को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समय सारणी भी जारी है. टेस्टिंग अभियान के तहत लक्ष्य निर्धारित करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है. वहीं टेस्टिंग को लेकर टेस्टिंग टीम समेत अन्य अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. उपायुक्त ने जिलेवासियों से भी अपील किया है कि कोविड के लक्षण वाले व्यक्ति अपने नजीदीकि टेस्टिंग कैम्प पर पहुंच आवश्य कोविड-19 का टेस्ट कराएं, ताकि संक्रमित व्यक्ति की पहचान कर उन्हें जल्द स्वस्थ बनाया जा सके.




