Fashion/Film/T.VNational

दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी

Mumbai :  दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गयी. उनकी पत्नी और गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने रविवार को यह जानकारी दी.

बानो ने बताया कि 98 वर्षीय अभिनेता को शुक्रवार दोपहर को उपनगर खार में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना से लड़ने के लिए 510 करोड़ रुपये की दवाएं भारत को दान देगी Pfizer

उन्होंनेकहा , ‘हम अभी (अस्पताल से) घर आए हैं. सबकुछ ठीक है. साहब (कुमार) को दुआओं में याद रखें.’

इससे पहले, अभिनेता के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बताया कि कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फारूकी ने बताया, ‘‘उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया. घबराने की कोई बात नहीं है. यह नियमित जांच है जो उनकी उम्र के कारण समय-समय पर करनी पड़ती है. वह ठीक हैं.’’

इसे भी पढ़ेंः निर्वाचन आयोग और मद्रास HC के बीच तनातनी – आयोग की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित

पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) का कोविड-19 के कारण निधन हो गया था.

नहीं मनाया था बर्थ डे

बता दें कि बीते साल दिसंबर में कोविड की वजह से दिलीप कुमार ने अपना बर्थडे नहीं मनाया था. हर साल की तरह सायरा बानों ने उनके जन्मदिन पर लोगों की आर्थिक मदद की थी. जैसा कि हर साल वह करती हैं.

वहीं कुछ दिनों पहले ही दिलीप कुमार ने ट्वीट किया था कि वे सबके लिए दुआ कर रहे हैं. और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही हम सभी इस महामारी मुक्त हो जाएंगे. दिलीप कुमार ने ट्वीट किया था, सभी के लिए दुआ कर रहा हूं.

इसे भी पढ़ेंः ऑटो पर तीन व कार में चार सवारी ही बैठा सकते हैं, अधिक बैठाने पर होगी कार्रवाई

 

 

Related Articles

Back to top button