Crime NewsJamshedpurJharkhand

DRAMA : काली फिल्म लगी देख पुलिस ने किया पीछा, मकान से टकरायी कार, निकले दो लड़के व एक लड़की

Jamshedpur: जमशेदपुर की सड़कों पर मंगलवार को हाई वोल्टेज नजारा देखने को मिला. यहां गोलमुरी थाना अंतर्गत नीलडीह के समीप एक मारुति 800 कार की संदिग्ध गतिविधि देख गोलमुरी पुलिस ने कार चालक को रोकना चाहा. लेकिन काली फ़िल्म लगी कार के चालक ने कार को तेजी से साकची के रास्ते भगाना शुरू कर दिया.

इस पर जमशेदपुर के दो-तीन थानों की पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर पीछा शुरू कर दिया. रास्ते में कार चालक ने दो-तीन गाड़ियों को धक्का मारा और अनियंत्रित होकर सोनारी थाना अंतर्गत आशियाना गार्डन के समीप बिल्डी बस्ती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

उधर पीछा कर रही गोलमुरी थाना पुलिस की जीप भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें पुलिस पदाधिकारी को भी चोटें आयी हैं.

दुर्घटना के बाद कार से तीन लोग निकाले गये जिसमें एक युवती और दो युवक हैं. उनको एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. घायल युवकों में टिनप्लेट नर्मदा रोड निवासी नदीम और रांची के लालपुर का निवासी आरिफ है. युवती बिरसा नगर की रहने वाली है.

घटना में गोलमुरी थाना के पदाधिकारी दिलीप कुमार मांझी और एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

बताया जाता है कि इस घटना में घायल युवती से मिलने जमशेदपुर आया हुआ था. फिलहाल पुलिस सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में करा रही है. पूछताछ के बाद ही असल माजरा पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें – चतरा : टंडवा सीएचसी में ऑक्सीजन पाइप लाइन का होगा इंस्टॉलेशन, 15 बेड का आईसीयू वार्ड बनाने की तैयारी

Related Articles

Back to top button