ChatraCorona_UpdatesJharkhand

चतरा : टंडवा सीएचसी में ऑक्सीजन पाइप लाइन का होगा इंस्टॉलेशन, 15 बेड का आईसीयू वार्ड बनाने की तैयारी

Chatra : जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी प्रबंधन के बीच टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन पाईप लाइन इंस्टॉलेशन और 15 बेड की आईसीयू वार्ड बनाने समझौता हुआ है.इ से लेकर स्वास्थ्य उपकरण की खरीदारी करने हेतु समझौता हस्ताक्षर (एमओयू) किया गया. उपायुक्त दिव्यांशु झा के निर्देश पर बतौर नोडल अधिकारी के रूप में जिला प्रशासन की ओर से चतरा सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा ने एनटीपीसी के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस. एस प्रसाद के बीच समझौता हस्ताक्षर किया गया. एमओयू साइन करने के दौरान मुख्य रूप से चतरा उपायुक्त, डीआरडीए निदेशक, सिविल सर्जन समेत एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट फेलो, डीएमएफटी पीएमयू एवं अन्य उपस्थित थे.

 

वहीं एनटीपीसी प्रबंधन की तरफ से डॉ. एस. एस प्रसाद, नीरज कुमार रॉय, तपन कुमार पात्रा एवं अन्य उपस्थि थे. एमओयू हस्ताक्षर समझौते के तहत औधौगिक नगरी टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन पाईप लाइन इंस्टॉलेशन कार्य एवं 15 बेड के लिए आईसीयू उपकरण की खरीदारी करने हेतु एनटीपीसी के द्वारा चतरा जिले को अपने कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) मद से कुल 53 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया जाएगा. यह सहयोग पूर्ण रूप से परोपकारी दृष्टी से किया गया है. उल्लेखनीय है कि जिले में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामले को देखते हुए टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हीं ऑक्सीजन पाइप लाइन इंस्टॉलेशन कर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं 15 आईसीयू बेड तैयार करने हेतु चतरा उपायुक्त दिव्यांशु झा लगातार प्रयासरत हैं. इसी के मद्देनजर उपायुक्त ने सदर अस्पताल चतरा के अलावे टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ऑक्सीजन पाईप इंस्टॉल कराने समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है.

 

इसे भी पढ़ें : चेंबर ने की अपील- खाली ऑक्सीजन सिलेंडर ससमय वापस करें लोग

Related Articles

Back to top button