Corona_UpdatesJharkhandRanchi

चेंबर ने की अपील- खाली ऑक्सीजन सिलेंडर ससमय वापस करें लोग

Ranchi : ऑक्सीजन की कमी को लेकर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा के संचालन में हो रही परेशानी को देखते हुए मंगलवार को झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रदेश के व्यापार व उद्योग जगत से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत न हो या सिलेंडर खाली हो गया हो, वे शीघ्र सिलेंडर वापस करें, ताकि दूसरों की मदद की जा सके.

चेंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने कहा कि कोविड पर नियंत्रण के लिए हर स्तर पर गंभीरता की जरूरत है. यह देखा जा रहा है कि लोगों द्वारा समय पर खाली सिलेंडर वापस नहीं करने से चाहकर भी संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों तक समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है.

इसे भी पढ़ें:पलामू : 126 कोरोना के नए मामले, 174 लोगों ने दिया कोरोना को मात

लोगों को संवेदनशीलता दिखाते हुए, शीघ्र खाली सिलेंडर वापस करना चाहिए. उन्होंने निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा के कार्य में संलग्न विभिन्न संस्थाओं और समाजसेवियों की प्रशंसा करते हुए सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सेवा और मदद करना हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है.

चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर पिछली बार की तुलना में ज्यादा भयावह है. इस विपदा के समय में ही सरकार से लेकर आम नागरिकों की भी परीक्षा हो रही है.

अब धीरे-धीरे सरकार की ओर से लगातार पीड़ितों के उपचार और महामारी नियंत्रण के लिए कदम उठाये जा रहे हैं. उक्त जानकारी चेंबर सचिव राहुल मारू ने दी.

इसे भी पढ़ें:ऑक्सफोर्ड की शिक्षिका समेत रिम्स में 21 की कोरोना से मौत

Related Articles

Back to top button