
Ranchi: कोरोना का कहर शहर में कम नहीं हो रहा है. हर दिन डेढ़ दर्जन लोग कोरोना से अपनी जान गवा रहे हैं. इस बीच मंगलवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची की अंग्रेजी विषय की टीचर व सीसीए इंचार्ज ए फातिमा की कोरोना से मौत हो गई.
पिछले कुछ दिनों से वह रिम्स में इलाजरत थीं. बताते चलें कि रिम्स में मंगलवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 दर्ज की गई है. यह आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है.
इसे भी पढ़ें:कोरोना से जंग : मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष पैकेज की योजना
बेड बढ़ाने का काम जारी
रिम्स में फिलहाल कोरोना से ग्रसित 612 मरीजों का इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टर से लेकर व नर्स का इलाज भी चल रहा है. इसके अलावा गंभीर मरीज भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. मरीजों की संख्या देखते हुए हर दिन कुछ कुछ बेड विभागों में बढ़ाएं जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को लगायी फटकार, कहा- ऐसे नहीं जीत सकते कोरोना के खिलाफ जंग




