
Simdega : जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग सिमडेगा के आंकड़ों के मुताबिक आज ट्रूनेट जांच से जिला में 79 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. जिसमें सिमडेगा से 32, जलडेगा से 07, कुरडेग से 07, बानो से 16, बोलबा से 02, ठेठईटांगर से 06 एवं केरसई से 09 व्यक्ति शामिल हैं. वहीं 30 लोगों ने कोरोना को मात दी है.
सिमडेगा में अब तक कुल 3569 केस पाये गए हैं. जिनमें से 2721 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं कोरोना की वजह से 8 लोगों की जान भी गयी है. जिले में अभी 820 एक्टिव केस हैं.
इसे भी पढ़ें:पलामू : 126 कोरोना के नए मामले, 174 लोगों ने दिया कोरोना को मात




