
Palamu : अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में हैं. बावजूद हर दिन बड़ी संख्या में संक्रमितों की पहचान हो रही है. जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि इस बीच बड़ी संख्या में संक्रमित स्वस्थ्य भी हो रहे हैं. विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो मंगलवार को 126 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और 174 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं.
मंगलवार को मिले संक्रमितों में मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के 65, सदर प्रखंड क्षेत्र के 10, चैनपुर के सात, लेस्लीगंज के 14, पाटन के 6, हुसैनाबाद के 8, छतरपुर के 11 व विश्रामपुर के 5 संक्रमित शामिल हैं. जिले भर संक्रमितों का आंकड़ा 2382 पहुंच गया है.
इसे भी पढ़ें:थाईलैंड से 18 क्रायोजेनिक टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन संयंत्र आयात करेगी दिल्ली सरकार : केजरीवाल
संक्रमितों को नजदीकी कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है. अभी जिले भर में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 1268 है. मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में लगातार बड़ी संख्या में संक्रमितों की पहचान हो रही हैं. अधिकांश संक्रमित शहरी क्षेत्र के ही हैं.
इधर पिछले 24 घंटे के भीतर दो कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उन्हें इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्तपाल स्थित कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था. गाइडलाइन के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कराया गया.
इसे भी पढ़ें:ऑक्सफोर्ड की शिक्षिका समेत रिम्स में 21 की कोरोना से मौत




