
Ranchi: झारखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. मंगलवार की सुबह पेइंग वार्ड में ऑक्सीजन खत्म हो गया. ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से मरीज परेशान हैं. करीब आधे घंटे से वार्ड में एडमिट मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है. मरीज ऑक्सीजन लगाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है. जल्द ही पेइंग वार्ड के मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि 20 से 25 मिनट के अंदर ऑक्सीजन की डिलीवरी रिम्स में हो जाएगी और मरीजों को सप्लाई शुरू कर दी जाएगी.




