
Ranchi : कोरोना महामारी के बीच देश भर में एक मई से 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की तैयारी है. वैक्सीन लेने वालों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. कल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है.
झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है. इसे लेकर मंगलवार को टीकाकरण से जुड़े वैसे कर्मियों जो डाटा हैंडलिंग का काम करते हैं उनका ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा. टीका लेने वालों की बड़ी संख्या देखते हुए इस बार 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिये कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. इनका टीका केंद्र पर ऑफलाइन निबंधन नहीं होगा. केंद्रों पर अधिक भीड़ न हो इसे लेकर यह व्यवस्था की गई है.
बताया गया है कोविन पोर्टल पर निबंधन के क्रम में केंद्र के चयन की भी सुविधा रहती है. हालांकि, यह भी तैयारी की जा रही है कि इस आयु वर्ग के लोगों के लिए 90 फीसद ऑनलाइन तथा 10 फीसद ऑफलाइन निबंधन हों.




