Hazaribagh

हजारीबाग के प्रख्यात साहित्यविद् जयगोविंद मिश्र का निधन

Hazaribagh : हजारीबाग के प्रख्यात साहित्यविद् जयगोविंद मिश्र का निधन हो गयी. पीटीसी-कनहरी मार्ग स्थित अपने आवास पर 81 वर्षीय जयगोविंद मिश्र ने अंतिम सांस ली. उनके पुत्र प्रो. नीरज कुमार मिश्र ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. वे बिहार के समस्तीपुर स्थित चकबेदोलिया के मूल निवासी थे.

हिन्दी के शिक्षक जयगोविंद मिश्र 90 के दशक में जिला स्कूल हजारीबाग के लंबे समय तक प्राचार्य रहे. जिला स्कूल में उन्होंने वर्ष 1968 में योगदान दिया था. वे राजकीय बीएड कॉलेज के भी प्राचार्य रह चुके थे.

बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, पूर्व आईजी दीपक वर्मा आदि उनके शिष्यों में शुमार रहे हैं. उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, खेल जगत समेत विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

Related Articles

Back to top button