DeogharJharkhand

मधुपुर उपचुनाव में आमने सामने की लड़ाई

Deoghar : मधुपुर विधानसभा उप चुनाव 2021 का चुनाव प्रचार अभियान गुरुवार को थम गया. चुनाव प्रचार थमने के साथ ही स्पष्ट हो गया है मधुपुर को यूपीए और एनडीए ने इसे प्रतिष्ठा सीट बना लिया है. चुनाव प्रचार में पक्ष विपक्ष में जनहित का मुद्दा गौन हो गया और जातिय आधार पर आकर सीमट सा गया. लेकिन कई मतदाता मौन मुद्रा में रहकर भी वोट कर सकते हैं. यूपीए से सूबे के मंत्री हाफिजूल हसन तो एनडीए की ओर से गंगा नारायण सिंह चुनाव मैदान में हैं.  इसके अलावा चार अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं. जिनमें निर्दलीय अशोक ठाकुर, बबलू यादव आदि शामिल हैं. आगामी 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में मतदाता किसके पक्ष में फैसला सुनाते हैं यह तो 2 मई को मतगणना के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल मधुपुर के मतदाता मतदान के दिन मतदान करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं.

मधुपुर उप चुनाव में हाफिजूल हसन और गंगा नारायण सिंह के बीच ही मुख्य मुकाबला होता नजर आ रहा है. इस चुनाव में भीतरघात भी किसी प्रत्याशी के जीत हार का कारण साबित हो सकता है.  उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मंत्री नीरा यादव, अर्पणा सेन गुप्ता, अमर बाउरी, रणधीर सिंह,  रविंद्र राय, सांसद पीएन सिंह, डॉ निशिकांत दुबे, विधायक मनीष जायसवाल, नारायण दास आदि ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने का प्रयास किया. वहीं जेएमएम प्रत्याशी हाफिजूल हसन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पीएचईडी मंत्री मिथिलेश ठाकुर, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित दोनों पक्ष के सांसद विधायक व कार्यकर्ता इस कड़कती धूप में भी गांव-गांव पहुंचकर अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की.

 

मधुपुर विस के लगभग 3.22 लाख मतदाता 17 अप्रैल को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर 487 बूथों पर मतदान अपना जनप्रतिनिधि चुनने का काम करेगें.  2019 में संपन्न हुए चुनाव में चुनाव मैदान में कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. इस चुनाव मात्र 6 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं. पिछले चुनाव में पूर्व मंत्री जेएमएम के हाजी हुसैन अंसारी ने भाजपा के राज पलिवार को 23069 मतों से पराजित किया था. इस चुनाव हाजी हुसैन अंसारी को 38.4 प्रतिशत मत के साथ 88115 मत तथा भाजपा के राज पलिवार 28.34 प्रतिशत मत के साथ 65049, आजसू के गंगा नारायण सिंह ने 19.88 प्रतिशत के साथ 45620 मत प्राप्त किया था.

 

2005 से अब तक दो बार भाजपा तो दो बार जेएमएम ने प्रत्याशी ने जीत दर्ज किया है. 2005 में भाजपा के राज पलिवार ने 48756 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी. जबकि जेएमएम के हाजी हुसैन अंसारी को 42089 मत प्राप्त हुआ था. 2009 में हाजी हुसैन अंसारी ने 47880 मत प्राप्त किया था. वहीं जेवीएम(पी) के शिवदत शर्मा को 27089 मत प्राप्त हुआ था. 2014 में भाजपा के राज पलिवार ने 74325 मत प्राप्त कर जीते थे, तो जेएमएम के हाजी हुसैन अंसारी को 67441 मत प्राप्त हुआ था.

इसे भी पढ़ें : Corona Update : दिल्ली पर कोरोना का कहर, केजरीवाल सरकार ने लगाया Weekend curfew

Related Articles

Back to top button