JharkhandLead NewsNEWSRanchi

बालू माफिया पर कार्रवाई, दशम फॉल में बालू लदे सात हाइवा जब्त

Ranchi: बुंडू अनुमंडल पुलिस ने अवैध बालू लदे सात हाइवा को जब्त किया है. पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन और ढुलाई मामले में पुलिस अभियान चलाती हैं इसी क्रम में दशम फॉल थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे सात हाईवा को पुलिस ने जब्त किया. सभी जब्त बालू लदे हाइवा बगैर चालान के बुंडू अनुमंडल क्षेत्र से रांची की ओर जा रहे थे.

इसे भी पढ़ेंगेःGOOD NEWS: भारत अव्वल, 10 करोड़ लोगों को लगाया सबसे तेज कोरोना वैक्सीन

बुंडू अनुमंडल के सोनाहातू, कांची नदी, दशम फॉल समेत अन्य इलाकों  के बालू घाटों से बालू माफिया अवैध उत्खनन कर बगैर चालान के ही चोरी छुपे बालू का उठाव करते हैं. ऐसे में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर इन इलाकों में अचानक छापामारी अभियान चलाती है. इसी अभियान के क्रम में पुलिस ने सात हाइवा को जब्त किया है. पुलिस इस मामले में सभी हाईवा मालिक और बालू  माफियाओं से पूछताछ करेगी, पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी वाहन और वाहन मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Related Articles

Back to top button