
Godda: गोड्डा में रेलवे स्टेशन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौक पर जुटे सांसद निशिकांत दुबे व विधायक पड़ौयाहाट विधायक के बीच हाथापाई हो गई. दोनों नेताओं के भिड़ते ही उनके समर्थक भी पर आपस में उलझ पड़े. ट्रेन परिचालन का श्रेय लेने के लिये सांसद दुबे व विधायक इरफान अंसारी के बीच पिछले कई दिनों से ट्विटर पर वार चल रहा था. दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी जारी है. आज जब ट्रेन शुभारंभ के मौके पर सभी जुटे तो सांसद व विधायक आपस में उलझ गये.

इसे भी पढ़ें :हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल का परिचालन 17 अप्रैल से, चितरंजन मधुपूर और जसीडीह से गुजरेगी ट्रेन
मालूम हो कि हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में गोड्डा से पहली वार ट्रेन सेवा की शुरुआत हो रही है. जिसका श्रेय लेने के लिये स्थानीय नेताओं में होड़ लगी है. खासकर सांसद निशिकांत दुबे व इरफान अंसारी आमने-सामने आ गये थे. एक दिन पूर्व इरफान ने कहा था कि यदि सांसद निशिकांत दुबे ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर पहुंचे तो उन्हें खदेड़ दिया जायेगा. जिसका जबाव भी सांसद ने दिया था. आशंका यह थी कि दुबे व इरफान के बीच भिड़ंत हो सकती है और भिड़ गये प्रदीप यादव और निशिकांत.
इसे भी पढ़ें :Covid-19 Challenge : रेमडेसिविर ड्रग और मेडिसिन किट के स्टॉक पर संकट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया टेंडर




