
Palamu: शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के मौके पर शहादत समारोह समिति पलामू ने रंग यात्रा का आयोजन किया. यात्रा मेदिनीनगर में जिला स्कूल मैदान से निकली. इस यात्रा में उलमान गांव के लोक कलाकारों ने अपने नृत्यों की प्रस्तुति भी की. नसीम बैंड पार्टी के कलाकार अपने वाद्य यंत्रों के साथ रंग यात्रा में शामिल हुए.
यात्रा में इप्टा पलामू, युवा जागृति केंद्र, मासूम आर्ट ग्रुप, पलामू मिक्स मार्शल आर्ट टाइगर एकेडमी, नई संस्कृति सोसायटी के कलाकारों के साथ प्रगतिशील लेखक संघ पलामू, मिशन समृद्धि, अखिल भारतीय किसान सभा, दलित अधिकार सुरक्षा मंच, झारखंड जन संग्राम मोर्चा, झारखंड क्रांति मंच, झारखंड राज्य दिहाड़ी मजदूर यूनियन सहित शहर के पत्रकार और बुद्धिजीवी भी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :सदन में उठा जेपीएससी का मुद्दा, जीएस पेपर को लेकर विधायक अमित मंडल ने की सुधार की मांग
भगत सिंह चौक पर यात्रा में शामिल लोगों ने शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यात्रा में कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए.
रंग यात्रा का नेतृत्व शहादत समारोह समिति के राजन सिन्हा और रवि शंकर ने किया. मौके पर लोकप्रिय चिकित्सक इप्टा झारखंड के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण शुक्ला, महासचिव उपेंद्र कुमार मिश्रा, केडी सिंह, आलोक वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, ललन कुमार, राजीव कुमार, विनोद कुमार, अशोक निगम, अविनाश देव, पंकज श्रीवास्तव, शिव शंकर प्रसाद, नुदरत नवाज युगल पाल, रवि पाल, सैकत चट्टोपाध्याय, अजीत पाठक, लल्लन प्रजापति, आशा शर्मा, वंदना श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें :बीजेपी विधायक ने इरफान अंसारी पर उठाया सवाल, कहा सिर्फ अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे उठाते हैं इरफान




