
New Delhi : भारत की स्टार महिला रेसलर्स बबीता फोगाट और गीता फोगाट की ममेरी बहन (Cousin Sister) रितिका ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि रितिका ने स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार की वजह से यह कदम उठाया. उन्होंने अपने फूफा महाबीर फोगाट के गांव बलाली में फांसी लगाकर खुदकुशी की. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.
इसे ही पढ़ें :झरिया में कोयला कारोबारी केजरीवाल के ठिकानों पर 24 घंटे से आयकर की छापेमारी जारी
फूफा महाबीर फोगाट से कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही थी रितिका
रिपोर्ट के मुताबिक, 17 साल की रितिका पिछले पांच वर्षों से अपने फूफा महाबीर फोगाट से कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही थी. रितिका ने 12 से 14 मार्च के बीच स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में ही 14 मार्च को हुए फाइनल मुकाबले में रितिका हार गईं थी. ऐसा बताया जा रहा है कि इस हार से निराश होकर उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी. इसके घटना की जानकारी के बाद से रेसलिंग जगत में शोक की लहर है.
इसे ही पढ़ें :गया में मां-बेटी से दुष्कर्म मामले में नौ आरोपियों को उम्रकैद की सजा व जुर्माना
फोगाट बहनों पर बनी थी आमिर खान की फिल्म दंगल
जानकारी हो कि पहलवान महावीर फोगाट तथा उनकी बेटियों बबीता फोगाट और गीता फोगाट के जीवन पर आमिर खान स्टार दंगल फिल्म बनायी गयी थी. ये फिल्म काफी सफल हुई थी.
इसे ही पढ़ें :लापरवाही की हद, ट्रक चालक का काट दिया गया हेलमेट का चालान




