
Khunti: खूंटी के पेलौल गांव के रहने वाले लक्ष्मण महतो आज अपने बल पर वो मुकाम हासिल कर लिया है जो हर किसान के साथ-साथ आम आदमी का भी सपना होता है. लक्ष्मण ने लीज पर जमीन ली और आत्मा (कृषि प्राद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण) के सहयोग से अपनी आमदनी बढ़ायी. कृषि कार्य से लक्ष्मण महतो सालाना 15 लाख रूपये से ज्यादा कमाते हैं. इसके साथ ही प्रतिदिन 20 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. उन्होंने खेती के बल पर अपना जीवन स्तर काफी उठा लिया है.
इसे भी पढ़ें: जाने क्यों दंगल फेम महिला रेसलर्स बबीता और गीता फोगाट की बहन ने फांसी लगाकर दे दी जान
35 वर्षीय लक्ष्मण आज किसानों के लिए आदर्श बन गए हैं. वे कृषि संबंधी जानकारियां किसानों से साझा करते हैं और उनका सहयोग भी कर रहे हैं. आत्मा के सहयोग से लक्ष्मण ने एक एकड़ में तरबूज की खेती शुरू की थी, जिससे उन्हें 70 हजार रूपये का मुनाफा हुआ था. जिसके बाद उन्होंने अपनी रफ्तार तेज की और लगातार आगे बढ़ते चले गए.
इसे भी पढ़ें: झरिया में कोयला कारोबारी केजरीवाल के ठिकानों पर 24 घंटे से आयकर की छापेमारी जारी
आत्मा के अमरेश कुमार बताते हैं कि लक्ष्मण महतो प्रति वर्ष लगभग 16 एकड़ में तरबूज, 3 एकड़ में खीरा, एक एकड में खरबूजा, एक एकड़ में स्वीट कॉर्न एवं चार एकड़ में सब्जियों की खेती करते हैं. लक्ष्मण महतो कहते हैं कि उनकी तरह सभी किसान सरकारी विभाग से जुड़ कर अपने परिवार और समाज को उन्नति की ओर ले जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: बगैर फूड लाइसेंस के चला रहे थे होटल, भरना पड़ा जुर्माना




