
Gaya: करीब 33 माह पूर्व गया के कोंच थाना क्षेत्र में मां-बेटी के साथ हुए बालात्कार मामले में अदालत ने नौ आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही सभी को 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अदालत ने सभी आरोपियों को आईपीसी के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत भी दोषी करार दिया. मामले की खास बात यह है पति को बंधक बनाकर उनकी पत्नी व बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया था.
इसे भी पढ़ेंःचुनावी राज्यों से नकदी समेत 331 करोड़ के बहुमूल्य तोहफे व शराब बरामद
वारदात 13 जून 2018 को कोंच थाना इलाके के सोनडीहा की है. उस रात अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से गुरारू स्थित दुकान से घर जा रहे थे. रास्ते में सोनडीहा गांव के निकट दरिंदों ने हथियार का भय दिखाकर पीड़ित का हाथ बांध दिया. फिर उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी को एक खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया.
इसे भी पढ़ेंःरांची में सेना बहाली में ठगी, सेना का रिटायर्ड हवलदार गिरफ्तार
अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने पर पीड़ित परिवार ने संतोष जताया है. तब इस घटना की देश भर भर्त्सना हुई थी. हालांकि, पीड़ित परिवार अभी भी डरा हुआ है. यही कारण रहा कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़ित परिवार की तरफ से कोई मौजूद नहीं था. सुनवाई ऑनलाइन हुई. अभियुक्तों को भी कोर्ट नहीं लाया गया था.




