Lead NewsNationalNEWS

वायुसेना मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त, कैप्टन ए गुप्ता शहीद

ट्रेनिंग मिशन के लिये रवाना होने के दौरान हुआ दुर्घटना

New Delhi: भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. वायुसेना के ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गये. वायुसेना की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि आज सुबह सेंट्रल इंडिया में एक एयरबेस से कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के लिए रवाना होने के दौरान मिग-21 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. वायुसेना ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है.

 

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है. भारतीय वायुसेना ने कहा, इस दुखद दुर्घटना में भारतीय वायुसेना ने अपने ग्रुप कैप्टन ए. गुप्ता को खो दिया. लंबे समय बाइसन श्रेणी के विमान तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ रही है. भारतीय वायुसेना ने 1961 में मिकोयान-गुरेबिच डिजाइन ब्यूरो निर्मित मिग-21 विमान को हासिल किया था.

Related Articles

Back to top button