
Ranchi: कोरोना का कहर इस वर्ष भी बढ़ता दिख रहा है. कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर देखने को मिल रही है. झारखंड में भी कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ कहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये बच्चों के स्कूल खुलने पर एक बार फिर ग्रहण लग गया है. पिछले एक सप्ताह से झारखंड मे लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. इसका सबसे बूरा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है. स्कूलों में नर्सरी से लेकर सातवीं कक्षा तक नया सत्र शुरू होना है.
लेकिन स्कूल खोलने को लेकर कोई सरकारी आदेश जारी नहीं किया गया है. लेकिन चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने पर चर्चा की जा रही थी. इसमें सबसे पहले छठी और सातवीं की कक्षा खोला जाना है और उसके बाद निचली कक्षाओं को खोला जा सकता है. विभागीय सुत्रों की माने तो बच्चों की कक्षायें ऑफलाइन शुरु करने को लेकर विचार किया जा रहा था. निजी स्कूल प्रबंधकों ने भी इस दिशा में अभी से तैयारी शुरू कर दी थी.
इसे भी पढ़ें: वायुसेना मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त, कैप्टन ए गुप्ता शहीद
लाखों बच्चों की शिक्षा हो रही प्रभावित
सरकारी स्कूलों की बात की जाए तो करीब 30 लाख बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है. स्कूलों में चल रहे ऑफनलाइन कक्षाएं भी सभी बच्चों तक नहीं पहुंच पा रही है. नए सत्र में एक बार फिर सरकार को ऑफनलाइन शिक्षा के लिए नई तरह से तैयारी करनी पड़ेगी. जबकि निजी स्कूलों की बात की जाए तो इसमें सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या से अधिक बिना मान्यता वाले स्कूलों की है। जहां भी बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बंद है. स्कूलों को खोलने की कोई सूचना नहीं
नामांकन लेने वाले बच्चे फिर नहीं जा पाएंगे स्कूल
नर्सरी कक्षा में नामांकन लेने वाले बच्चे पिछले वर्ष भी स्कूल नहीं जा सके. इसके बाद अब लगातार दूसरे वर्ष भी ऐसे बच्चों को स्कूल जाने पर संशय हो रहा है.




