Lead NewsWorld

अमेरिका में मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, संदिग्ध पकड़ा गया

Atlanta :  अमेरिका के अटलांटा शहर में दो मसाज पार्लर और एक अन्य उपनगर में एक मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गयी. इनमें एशियाई महिलाएं भी शामिल हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस घटना के बाद दक्षिण पश्चिम जॉर्जिया में 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. अटलांटा पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने बताया कि उत्तरपूर्वी अटलांटा में एक स्पा में तीन महिलाएं मारी गईं जबकि एक अन्य स्पा में एक और महिला मारी गयी. उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि ये चारों महिलाएं एशियाई थीं.

इसे भी पढ़ेंः आतंकवाद :  नाइजर में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 58 लोगों की मौत

 

अटलांटा पुलिस के अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 50 मिनट पर एक स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली. वहां तीन महिलाएं मृत पाई गईं और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे. अधिकारी घटनास्थल पर ही थे कि उन्हें एक और स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली और वहां एक महिला मृत पाई गयी.

 

इससे पहले, शाम करीब पांच बजे अटलांटा से करीब 50 किलोमीटर उत्तर में एकवर्थ शहर में ‘यंग्स एशियन मसाज पार्लर’ में पांच लोगों को गोली लगने की सूचना मिली. चेरोकी काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कैप्टन जे बेकर ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गयी और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से भी दो की मौत हो गयी.

 

बेकर के अनुसार, अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि ‘यंग्स एशियन मसाज पार्लर’ में हमले में हताहत हुए लोग महिला थे या पुरुष या वे किस नस्ल के थे. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका में कोरोना वायरस के फैलने के साथ ही एशियाई अमेरिकियों पर हमले बढ़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड के युवा वर्ग में बढ़ रहे हैं हृदय रोग के मामले, जानिए वजह

 

गवर्नर ब्रायन केम्प ने मंगलवार की शाम ट्वीट किया, ‘‘हमारा पूरा परिवार इस हिंसा के शिकार पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहा है.’’ अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से कुछ मिनट पहले शाम करीब साढ़े चार बजे एकवर्थ गोलीबारी के एक संदिग्ध को निगरानी वीडियो में देखा गया. बेकर ने बताया कि वुडस्टॉक के रहने वाले रॉबर्ट आरोन लॉन्ग को हिरासत में लिया गया है.

 

बेकर ने बताया कि उनका मानना है कि लॉन्ग अटलांटा गोलीबारी में भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि एक वीडियो फुटेज में हमलों के समय अटलांटा के स्पा वाले इलाके में भी संदिग्ध का वाहन देखा गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि हमारा संदिग्ध एक ही है. एफबीआई प्रवक्ता केविन रॉसन ने कहा कि वह जांच में अटलांटा और चेरोकी काउंटी के अधिकारियों की मदद कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें ः Jharkhand Budget session: जवाब देने के समय सदन से गायब रहे हेमंत के ये खास मंत्री, लगे सेम-सेम के नारे

Related Articles

Back to top button