
Ranchi: पटना से राउरकेला जा रही ताज यात्री बस के चालक को अचानक बीच रास्ते में दिल का दौरा पड़ गया. आनन-फानन में उसे तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. बस चालक का नाम अब्दुल खान (55 वर्ष) था. अब्दुल गुमला जिले के फोरी गांव का रहनेवाला था. बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे.
इसे भी पढ़ें: री-एडमिशन फीस को लेकर ऑक्सफोर्ड स्कूल में अभिभावकों ने फिर किया हंगामा
बस कंडक्टर विश्वकर्मा सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम बस पटना से राउरकेला के लिए निकली. लंबी दूरी होने के कारण बस दो ड्राइवर बारी-बारी से चलाते थे. अब्दुल खान बरही से बस ड्राइव करते आ रहे थे. ओरमांझी पहुंचने पर उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की. कंडक्टर से कहा रात में चिकन चावल खाने की वजह से पेट में गैस हो गया है. वह आराम करने सीट में चला गया. जोड़ा पुल के पास अब्दुल की तबियत ज्यादा खराब होने लगी. वह फोन कर अपने परिवार वालों को भी तबियत खराब होने की जानकारी दी. सुबह करीब पांच बजे के बस तोरपा पहुंची.
इसे भी पढ़ें: बीसीसीआई ने रतन टाटा की कंपनी अपस्टॉक्स को बनाया IPL का आधिकारिक पार्टनर
अब्दुल बस से उतर कर चलते हुए रेफरल अस्पताल इलाज कराने चला गया. अस्पताल में जैसे ही डॉक्टर ने इलाज शुरू किया उसे हार्ट अटैक आ गया और मौत हो गयी. इलाज करने वाले डॉक्टर नागेश्वर मांझी व कुलकांत एक्का ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है. बाद में परिवार वाले शव को लेकर गुमला चले गये.
इसे भी पढ़ें: पलामू: माइंस खुलवाने और बकाया मजदूरी को लेकर मजदूरों का अनिश्चितकालीन आंदोलन




