Crime NewsJharkhandLohardaga

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे दो ट्रैक्टर फूंके, मुंशी लापता

Ranchi: झारखंड के लोहरदगा जिले में माओवादियों ने मंगलवार के दिन लगभग 3:00 बजे सड़क निर्माण में लगे दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार मुंशी मोनू गुप्ता गायब हैं.

लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के डुग्गू से लावापानी होते हुए बोंडोबार तक सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है. मंगलवार के दिन करीब 3:00 बजे करीब 15 से 20 की संख्या में नक्सली आ धमके और दो ट्रैक्टरों में आग लगा दी. घटना की पुष्टि एसपी प्रियंका मीना ने की है.
सड़क तीन करोड़ की लागत से बन रही हैं. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग छह किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है. घटना के बाद से कार्य देख रहा मुंशी भी लापता बताया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button