
Palamu: अक्सर यह देखने एवं सुनने में आता है कि बेचने या आपराधिक घटना को अंजाम देने की नियत से किसी मोटरसाइकिल की चोरी की गई. लेकिन पलामू जिले में इससे अलग घटना सामने आई है. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए मोटरसाइकिल की चोरी की. शनिवार की रात में वह चोरी की बाइक से प्रेमिका से मिलने पहुंच गया. जब सुबह वो अपने घर आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया. चोरी की गयी मोटरसाइकिल योगेंद्र चौधरी की थी.
किस इलाके का है मामला
पकड़े जाने के बाद पुलिस को उसने बताया कि प्रेमिका से मिलने जाना था, इसलिए बाइक की चोरी की. पुलिस गिरफ्त में आया 26 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह हमीदगंज में बीएन कॉलेज के पास रहता है.
इसे भी पढ़ें: अब संन्यासी लुक में वायरल हो रहे हैं रांची के हीरो एमएस धौनी
डेढ़ घंटे में मिली मोटरसाइकिल
सूचना मिलने के डेढ़ घंटे के अंदर पुलिस ने बाइक समेत चोर को दबोचा लिया. टीओपी तीन प्रभारी अभिमन्यु ने बताया कि बाइक चोर ने बताया कि पाटन में उसकी प्रेमिका रहती है. उसी ने रात में मिलने के लिए बुलाया था. जाने का कोई साधन नहीं था, तब उसने बाइक चोरी करने की योजना बनाया. जिसमें वह सफल हो गया.
इसे भी पढ़ें: सेना की भर्ती में गड़बड़ी की मिली जानकारी, CBI को सौंपी गयी जांच की जिम्मेदारी




