
Ranchi: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में पश्चिम बंगाल पुलिस ने शातिर अपराधी चंदन सोनार को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इस अपराधी के खिलाफ 50 से ज्यादा अपहरण के मामले अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं. इस गिरफ्तारी के बाद से कई राज्यों की पुलिस सक्रिय हो गई है. चंदन सोनार पिछले 10 सालों से मध्य प्रदेश के सिंगरौली में छुपा हुआ था.
इसे भी पढ़ेंःममता बनर्जी को शरीर के कई हिस्सों में लगी हैं चोटें, जांच शुरू
पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले स्थित शालनपुर थाना में 2019 में एक अपहरण का मामला इसके ऊपर दर्ज हुआ था. उस केस में चंदन सोनार मुख्य आरोपी है. पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने मध्य प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी. यहां से आरोपी चंदन सोनार को गिरफ्तार किया गया है. पश्चिम बंगाल की पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाई है.
इसे भी पढ़ेंःभोले भंडारी की आराधना में रांची लीन, पहाड़ी मंदिर का दर्शन करें
चंदन सोनार का नाम सुनते ही देश के कई शहरों के उद्योगपति कांप जाते हैं. छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड और पश्चिमबंगाल में इसका आतंक रहा है. सूरत से लेकर रायपुर तक के व्यापारियों को इसने किडनैप कर करोड़ों की फिरौती वसूली है. वह पिछले 10 सालों से एमपी के सिंगरौली जिले में होटल कारोबारी बन कर रह रहा था साथ ही अपना नाम भी बदल लिया था. सिंगरौली में यह चंद्रमोहन के नाम से जाना जाता था.




