Hazaribagh

हजारीबाग योग संघ की तरफ से आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का समापन

Hazaribagh: रविवार को हजारीबाग योग संघ की तरफ से आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का समापन हजारीबाग झील परिसर के कैफ्टेरिया के पास हुआ. शिविर के अन्तिम दिन योग गुरु आचार्य शैला सिंह एवं कंचन सिंह थें. जिन्होंने तड़ासन, पदमासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम आदि आसनों का अभ्यास कराया. साथ ही शिविर में मौजूद लोगों को योग का लाभ भी बताया. इस क्रम में योग शिविर में योग करने के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें योग गुरु शैला सिंह और कंचन सिंह को योग संघ के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सम्मानित किया.

योग शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नवेन्दु शंकर, योगा संघ के संरक्षक भैया मुरारी सिंह, योगा संघ के मीडिया प्रभारी रितेश खण्डेलवाल कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजय तिवारी और फ्रेंड्स ग्रुप के सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया.

मौके पर शिविर में विशेष रूप मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नविंदु शंकर, योगा संघ के संरक्षक भैया मुरारी सिंह, संजय तिवारी, रितेश खण्डेलवाल, डॉ भैया असीम, जुगल किशोर प्रसाद, सुनिल साहू, अतिशय जैन, राजेश गुप्ता, सुबोध कुमार श्रीवास्तव, विनोद साहू, अतुल मिश्रा, मुन्नू सिंह, मदन मोहन प्रसाद, राज किशोर अग्रवाल, दिनेश नाटाणी, बिट्टू बग्गा, सुनील गुप्ता, इन्दरदेव सिंह, बद्री प्रसाद, सुमित कुमार सिंह, विकाश कुमार, रामानंद महतो, कुमार आनंद, सीताराम सिंह समेत कई कईं दर्जनों के संख्या में लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button