Lead NewsWest Bengal

ममता को एक और झटका, तृणमूल के प्रवक्ता जितेंद्र तिवारी भाजपा में शामिल

Kolkata : बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गयी हैं. वहीं नेताओं के दूसरे दलों में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. चुनाव की तैयारियों के बीच एक बार फिर मामता सरकार को झटका लगा है. आसनसोल के पूर्व मेयर और तृणमूल कांग्रेस के दिग्ग्ज नेता जितेंद्र तिवारी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये.

मंगलवार को हुगली जिला के बैद्यबाटी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की एक जनसभा में जितेंद्र तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ले ली. कुछ महीने पहले केएमसी के प्रशासक फिरहाद हकीम के साथ विवाद के बाद जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल से इस्तीफा दिया था. बाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप के बाद श्री तिवारी ने पार्टी में बने रहने का फैसला किया था.

हालांकि जितेंद्र के तृणमूल छोड़ कर भाजपा में जाने को पार्टी ने तवज्जो नहीं दी. कहा कि लोग तृणमूल छोड़ कर भाजपा में जा रहे हैं. कुछ लोग लौट भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा में जा रहे हैं, चुनाव के बाद अंगूठा चूसेंगे.

इसे भी पढ़ें : राज्य के स्कूलों में 41 हजार शिक्षकों के पद रिक्त, नौनिहालों को कैसे मिलेगी शिक्षा

Related Articles

Back to top button