Crime NewsJharkhandSahibganj

मुंबई में झारखंड के मजदूर की हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Ranchi: मुंबई में झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले एक मजदूर की तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया.

हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है. मुंबई पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं किया है और नहीं अभी तक हत्या का कारण पता चल सका है.

साहिबगंज जिले के उधवा स्थित राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा के एक मजदूर की हत्या गुरुवार की सुबह मुंबई में चाकू घोंपकर कर दी गई. यूसुफ शेख मुम्बई में मछली का व्यवसाय करने गया था.

वहीं, महाराष्ट्र के कोलाबाग थाना अंतर्गत मछली मार्केट में उसकी लाश मिली. पुलिस को छानबीन के दौरान CCTV में पूरी घटना दिखी.

इसे भी पढ़ें : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल का ये है हाल, ठीक होने के बजाय कहीं और बीमार न हो जायें मरीज

Related Articles

Back to top button