
Mumbai : दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी के बंगले के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी में जिलेटिन मिला है. यह सूचना मिलते ही बीडीडीएस, जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, लोकल डीसीपी घटना स्थल पर पहुंच गये. वहां उन्होंने मामले की जांच की.
जानकारी के मुताबिक जो स्कॉर्पियो मिली है उसका नंबर प्लेट मुकेश अंबानी के घर में इस्तेमाल की जा रही रेंज रोवर के नंबर प्लेट से मैच करती है. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी है और कार को पुलिस अपने साथ ले गयी है.
पुलिस को उस स्कॉर्पियो गाड़ी में 25 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक्स मिले हैं. मामले की जांच की जा रही है. विस्फोटक मिलने के बाद उनके घऱ की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी ने मुकेश सहनी को कहा- रिचार्ज कूपन, पढ़िए उन्होंने क्यों कहा ऐसा?




