JharkhandNationalNEWS

वर्ष 2019-20 में सीपीएम को मिला 19 करोड़ रुपये चंदा

आयोग को सौंपे गये चंदा संबंधी रिर्पोट में सामने आयी बात

New Delhi:  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने आयोग को चंदा संबंधी रिर्पोट दिया है. सौंपी गयी रिर्पोट के अनुसार पार्टी को साल 2019-20 में 19 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. जानकारी के मुताबिक पार्टी को मिले चंदे में डीएमके और वामदलों के नेताओं का योगदान शामिल है.

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गये तीन आतंकी, एक जवान शहीद

चुनाव पैनल ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दी है. बताया गया कि डीएमके और सीपीएम के नेताओं ने पार्टी के चंदे में अधिकांशतः योगदान दिया है. सीपीएम को संस्थाओं, व्यक्तियों और डीएमके से दान के रूप में कुल 19 करोड़ 69 लाख 36 हजार 150 रुपये मिले हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान डीएमके ने वाम दल को 10 करोड़ रुपये का चंदा दिया था.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी 11 लाख 11 हजार की समर्पण राशि

 

Related Articles

Back to top button