Lead NewsNationalNEWS

कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गये तीन आतंकी, एक जवान शहीद

इलाके को घेरकर सुरक्षाबल चला रहा है सर्च अभियान

New delhi : जम्मू-कश्मीर के जिला बडगाम के बीरवाह इलाके में गुरुवार की देर शाम से सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गये. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ शहीद हो गया है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है. तीनों आतंकी गुरुवार की शाम एक घर में छिपे थे. पुलिस को देखते ही गोली चलाने लगे थे.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार की शाम को सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी की बीरवाह इलाके में कुछ आतंकवादी देखे गए हैं. इसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी. वहीं सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आता देख आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. शुक्रवार की सुबह तीनों आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चला रहा है.

 

अंधेरा होते देख सुरक्षाबलों ने इलाके में रोशनी का बंदोबस्त भी कर लिया. इस बीच आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा गया परंतु उन्होंने गोलीबारी जारी रखी. आज सुबह सूर्य की रोशनी पड़ते ही एक बार फिर सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों को हथियार डाल आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वे नहीं माने. दोनों ओर से शुरू होई गोलीबारी के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ अल्ताफ अहमद शहीद हो गया जबकि एक अन्य पुलिस कर्मी मंजूर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button