GiridihJharkhand

गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दी 11 लाख 11 हजार की समर्पण राशि

Giridih: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने गुरुवार को 11 लाख 11 हजार एक सौ रुपये की नगद सहयोग राशि निधि संग्रहण समिति को सौंपी.

मंदिर की साध्वी सद्गुरु मां ज्ञान ने ट्रस्ट के सदस्य अरुण माथुर के साथ संग्रहण समिति के सदस्य सह आरएसएस के जिला प्रचारक विकास चन्द्र गौतम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा और शिक्षक राजेन्द्र लाल बरनवाल को 11 लाख की नगद राशि दी.

मंदिर ट्रस्ट की साध्वी मां ज्ञान द्वारा दी गयी समर्पण राशि को संग्रहण समिति राज्य स्तर पर अब तक सबसे बड़ा सहयोग मानकर चल रही है क्योंकि अब तक कई बड़ी सहयोग राशि चेक और ड्राफ्ट के माध्यम से ही भुगतान की गयी है. यह पहला मौका है जब किसी मंदिर ट्रस्ट की और से 11 लाख 11 हजार की नगद राशि संग्रहण समिति को दी गयी.

इधर समर्पण राशि को देने के दौरान मां ज्ञान ने कहा कि यह कबीर ज्ञान मंदिर के लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख 11 हजार का सहयोग दे रही है. मां ज्ञान ने कहा कि उनकी इच्छा है कि आने वाले दिनों में अयोध्या में त्रेतायुग के पूज्नीय भगवान राम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के साथ भगवान हनुमान के भव्य मंदिर का दर्शन करने विदेशों से श्रद्धालु आएं.

इसे भी पढ़ें – कूड़ा उठाव करने वाली कंपनी ने RMC को भेजा 67 लाख का बिल, पर कूड़ा तो उठा ही नहीं

Related Articles

Back to top button