ChatraJharkhandNEWS

चोरी से बिजली जलाने वाले 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Chatra: जिले के गिधौर प्रखंड में चोरी का बिजली जलाना लोगों को महंगा पड़ गया. बिजली विभाग की टीम ने शनिवार की देर रात गिद्धौर के जमुआ गांव में विशेष छापामारी कर अभियान चला कर अवैध रूप से बिजली जलाने वाले 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी है. विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार के लिखित आवेदन पर उक्त कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़ें: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रांची पुलिस, अब तक नहीं मिली कोई सुराग

छापेमारी कर जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है उनमें नाथो साव, बनवारी साव, मुकेश साव, राजकुमार साव, कैलाश साव, प्रमोद साव, प्रयाग साव, अवध साव, आदित्य साव, जागेश्वर साव, द्वारिका साव, प्रीतम साव व रामचंद्र साव शामिल हैं. छापामारी अभियान विभाग के सहायक अभियंता राम नंदन पासवान, कनीय अभियंता नित्यानंद कुमार, सुखदेव दसौंदी, तरुण कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद एसएसपी कार्यालय के समीप धू-धू कर जली लग्जरी कार, बाल-बाल बचे सवार

 

Related Articles

Back to top button