Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रांची पुलिस, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

राजस्व कर्मचारी पर गोली मामला

Ranchi: रातू थाना क्षेत्र के तिलता के पास शुक्रवार की शाम राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव पर जानलेवा हमले को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है. सीसीटीवी खंगाल रही है. हालांकि, अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. कई जगह सीसीटीवी खंगालने पर कुछ संदिग्ध चेहरा सामने आया है. पुलिस को शक है कि राजस्व कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने में तीन लोगों का हाथ है. सीसीटीवी फूटेज में एक बाईक पर दो लोग जबकि, दुसरी बाईक पर एक अन्य व्यक्ति पीछा करता नजर आ रहा है. दूसरी ओर रातू पुलिस द्वारा कई संदिग्धों को बुलाकर थाना में पुछताछ किया गया. पुलिस कई संदिग्ध जमीन दलालों पर भी नजर बनाए हुए है. पुलिस, पूरे मामले को जांच रही है.

इसे भी पढ़ें: लापता नीरज ने सुपारी देकर हत्या के इरादे से नामकुम में मुकेश झा पर चलवाई थी गोली

प्राथमिकी दर्ज करायी गयी:

राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव पर जानलेवा हमले के मामले में रातू थाना में अंचल निरीक्षक सुधीर जायसवाल के बयान पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज हुई. रातू पुलिस ने कांड संख्या 44-21 दर्ज करते हुए अज्ञात अपराधियों पर 307 के तहत मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में चंद्रा ज्वेलरी हाउस के मालिक गणेश चंद्रा को अपराधियों ने मारी गोली

कर्मचारी की स्थिति में हो रहा है सुधार:

गोली लगने से घायल राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव का इलाज मेडिका रांची में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है. रातू सीओ राजेश कुमार मिश्रा सहित सहित कई कर्मचारी हॉस्पीटल में शनिवार को अपने सहयोगी की हालत में नजर रखे हुए थे. सभी लोगों पर इस हमले को लेकर काफी रोष है. वही, रातू में कई कर्मचारियो में भय भी देखा गया.

इसे भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी आज,विजय सोरेंग की शहादत को सारा देश याद कर रहा है

अंचल कार्यालय के बाहर असामाजिक तत्वों का लगा रहता है जमावडा:

रातू थाना के बगल में होने के बावजुद रातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर असामाजिक तत्वो का जमावडा लगा रहता है. कई लोग तो गलत ढंग से काम कराने के लिए दिन भर कार्यालय में बैठे रहते हैं.

इसे भी पढ़ें: माता-पिता की देखभाल नहीं की, तो हो गयी वेतन में 30 फीसदी की कटौती

 

Related Articles

Back to top button