JharkhandKhas-KhabarRanchi

”तत्काल पेमेंट करें, तभी देंगे बिल…”

श्री पब्लिकेशन के टैक्स कलक्टरों की मनमानी से लोग परेशान

Ranchi: राजधानी में टैक्स कलेक्शन काम में लगी श्री पब्लिकेशन कंपनी के टैक्स कलक्टरों की मनमानी का मामला प्रकाश में आया है. घऱों से टैक्स वसलूने जा रहे टैक्स कलक्टर हाउस होल्डरों को बिल जेनरेट करके नहीं दे रहे हैं. जिससे हाउस होल्डर खासे परेशान हो रहे हैं. टैक्स कलेक्शन के दौरान हाउस होल्डरों को स्पष्ट तौर पर कह रहे हैं कि तत्काल पेमेंट करिये, तभी बिल मिलेगा, अन्यथा बिल नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें:12 फरवरी को निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे डीके तिवारी, पंचायत चुनाव का रास्ता साफ

जबकि, पूर्व की कंपनी स्पेरो सॉफ्टेक के समय हाउस होल्डरों को बिल जेनरेट कर मिल जाया करता था, उसके बाद हाउस होल्डर के जिम्मे होता था कि वे पेमेंट तत्काल करें या निगम कार्यालय में बने टैक्स कलेक्शन काउंटर में जमा करें या ऑनलाइन तरीके से करें. लेकिन, अब ऐसा नहीं हो रहा है. इससे हाउस होल्डरों को पता नहीं चल पा रहा है कि उनका बिल कितना आया है. ऐसे में उनपर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है. बता दें कि बीते दिनों निगम की एक महिला पार्षद (वार्ड 28 की रशिम चौधरी) ने भी टैक्स कलक्टरों के व्यवहार पर एक शिकायत की थी.

इसे भी पढ़ें:पैंगोंग झील के उत्‍तरी और दक्षिणी तट पर दोनों सेनाएं पीछे हटेंगी, उत्‍तरी तट पर फिंगर 8 के पूर्व में जाएगा चीन

 

बैठक में बनी थी सहमति- हाउस होल्डर पेमेंट करें या नहीं करे, उन्हें बिल जेनरेट करके देना होगा

बता दें कि निगम हर तीन महीने में घरों से टैक्स वसूली करता है. लेकिन कोरोना महामारी के कारण पिछले कई माह से बिल जेनरेट नहीं हो सका है. लोगों से मिल रही शिकायत को लेकर निगम के जल बोर्ड कार्यालय में बीते दिनों बैठक भी बुलायी गयी थी. बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि हाउस होल्डर पेमेंट करें या नहीं करे, उन्हें बिल जेनरेट करके देना होगा.

इसे भी पढ़ें:झारखंड पुलिस ने 23 इनामी नक्सलियों के जारी किये पोस्टर

क्या कहते हैं एक्जूक्टिव इंजीनियर प्रसून मूर्म

इस बाबत एक्जूक्टिव इंजीनियर प्रसून मूर्म ने न्यूज विंग को बताया है कि उन्हें मालूम चला कि कंपनी के सॉफ्टवेयर में कुछ समस्या है, इस कारण बिल जेनरेट नहीं हो पा रहा है. लेकिन लोगों से आ रही शिकायत को देख हमनें कम्पनी को स्पष्ट कर दिया है कि जो भी हाउस होल्डरों आपसे बिल मांगते है, उसे आपको जेनरेट करके देना ही होगा. उम्मीद है कि अगले एक दो हफ्ते में इसमें सुधार हो जाएगा. बैठक कर कंपनी को अगर फिर भी समस्या का निदान नहीं होता है, तो इसकी शिकायत नगर आयुक्त को की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:लॉकडाउन में छूटा काम तो साइबर का प्रशिक्षण लेकर करने लगे ठगी

 

गुरूवार से बिल जेनरेट करके दिया जाएगा :  श्री पब्लिकेशन

वहीं, श्री पब्लिकेशन कंपनी से जुड़े दीपांकर ने भी न्यूज विंग को बताया कि समस्या का निदान कर लिया गया है. गुरूवार से हाउसहोल्डरों को बिल जेनरेट करके दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:होटल संचालक पर हमला करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

Related Articles

Back to top button