Crime NewsHazaribaghJharkhandNEWS

होटल संचालक पर हमला करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

Hazaribagh: होटल संचालक पर हमला करने वाले चोरों को पुलिस ने आखिकार ढूंढ ही निकाला. इन चोरों को पुलिस ने बिहार के डोभी से गिरफ्तार किया. इन चोरों पर होटल संचालक पर हमला करने का है आरोप था.

इसे भी पढ़ें:गढ़वा में मिट्टी का चाल धंसने से तीन बच्चों की मौत

होटल में लूट का भी किया था प्रयास:

बताया जाता है कि हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखण्ड के चोरदाहा बॉर्डर के समीप संचालित यादव होटल में चोरों ने घटना को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन, संचालक के साहस के कारण चोर सफल नहीं हो सके. इस दौरान चोरों ने चाकू से हमला कर होटल संचालक युगल यादव को घायल भी कर दिया था. अंधेरे का लाभ उठाकर चोर  भागने में सफल हो गए.

इसे भी पढ़ें:शराब तस्करी का नया ट्रेंडः धनबाद से देसी घी के कनस्तरों में रोहतास पहुंचाया अंग्रेजी शराब

इस बाबत थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने बताया कि ये सभी चोर गुलगुलिया जाति से हैं, पुलिस दल ने सभी चोरों को बिहार के डोभी से गिरफ्तार कर थाने ले आयी. वहीं इस संबंध में पीड़ित ने चोरदाहा चेकपोस्ट पर स्थित थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें:पलामू में अधिवक्ता को अपराधियों ने गोली मारी

Related Articles

Back to top button