
Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस ने आठ प्रवक्ताओं का मनोनयन कर दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह की स्वकृति के बाद प्रवक्ताओं का मनोनयन किया है. उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने बताया कि राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ० राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, डॉ मंजू कुमारी, सतीष पॉल मुंजनी एवं ईश्वर आनन्द प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनोनीत किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें:नाले में बहे सब्जी व्यवसायी का सुराग नहीं खोज पाया ‘सिस्टम’, परिजनों ने ढूंढ़ निकाला शव




