Lead NewsNationalSports

CRICKET, INDIA VR. ENGLAND: पहली पारी में भारत के समक्ष 578 रनों का लक्ष्य, रोहित शर्मा छह रन बनाकर पैवेलियन लौटा

New delhi: चेपक टेस्ट में मेहमान इंग्लैंड कप्तान जो रूट के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में भारत के समक्ष 578 रनों का लक्ष्य रखा है. मुकाबले के तीसरे दिन 10वें ओवर में अश्विन ने एंडरसन को बोल्ड कर पारी खत्म की. इससे पहले बुमराह ने नौवां झटका दिया था. भारत की ओर से रोहित शर्मा व शुभमन गिल की जोड़ी ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरा था. समाचार लिखे जाने तक भारत को 19 रन पर पहला झटका लग चुका है. रोहित नौ बॉल में छह रन बनाकर पैवेलियन लौट चुके हैं. शुभमन के साथ पुजारा मैदान पर है.

 

इससे पहले भारत 190.1 ओवर में तीन नई गेंदों का इस्तेमाल करने के बाद इंग्लैंड को ऑलआउट किया. इंग्लैंड की ओर से  जो रूट ने सर्वाधिक 218 रन बनाए. अश्विन-बुमराह को तीन-तीन विकेट मिले. इशांत शर्मा और शाहबाज नदीम को 2-2 सफलता मिली. बेन स्टोक्स व सिब्ली ने भी शानदार बल्लेबाजी की.

Related Articles

Back to top button