JharkhandKhuntiNEWS

खूंटी में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की वाहन की चपेट में आने से मौत

Khunti:

खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड मुख्यालय में रविवार सुबह सड़क हादसे में मुरहू के दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में हरिजन समाज के अध्यक्ष लगभग 50 वर्षीय दशरथ राम तथा 55 वर्षीय मुन्नी साव शामिल है.

इसे भी पढ़ें:शरद पवार का सचिन को सलाह, कहा- किसानों  के बारे में कुछ भी बोलने से पहले सावधानी बरतें

दोनों मॉर्निंग वॉक पर निकले थे:

घटना के बारे में बताया जा रहा है की दोनों सुबह में घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान पंजाबी कोठी के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों की मृत्यु हो गई. दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें:शरद पवार का सचिन को सलाह, कहा- किसानों  के बारे में कुछ भी बोलने से पहले सावधानी बरतें

घटना की जानकारी मिलने पर खूंटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन की की जानकारी लेने के लिए तफ्तीश कर रही है. लेकिन पुलिस को अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें:फेसबुक पर लड़की द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का मतलब यह नहीं कि वह यौन संबंध बनाना चाहती हैः कोर्ट

Related Articles

Back to top button