Hazaribagh

हजारीबाग : मत्स्य विभाग की ओर से अधिकारियों ने केज का किया निरीक्षण

Hazaribagh : उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद के निर्देश पर मत्स्य विभाग की ओर से अधिकारियों ने गौरिया करमा क्लस्टर अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत तिलैया जलाशय में अधिष्ठापित केज का निरीक्षण किया. निरीक्षण मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक राजकुमार तुरी एवं केज मित्र आनंद कुमार के नेतृत्व में किया गया.

हजारीबाग : मत्स्य विभाग की ओर से अधिकारियों ने केज का किया निरीक्षण

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : एक माह पहले ससुराल में जली महिला की एम्स में मौत

इस योजना के तहत उज्जवल मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड बेंदगी को 30 केज बैट्री, स्टार मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड कोयली को 27 केज बैट्री, रसोइया धमना मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड को 13 केज बैट्री, महालक्ष्मी मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड पोड़ेया को 17 केज बैट्री, कृष्णा मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड कारीमाटी को 13 केज बैट्री सहित कुल 113 केज बैट्री का लाभ दिया गया. लाभुकों द्वारा मत्स्य पालन का कार्य वैज्ञानिक पद्धति द्वारा किया जा रहा है तथा केजों के रख-रखाव संबंधित समिति द्वारा किया जा रहा है.

हजारीबाग : मत्स्य विभाग की ओर से अधिकारियों ने केज का किया निरीक्षण

इसमें विभाग द्वारा अनुदान के तहत मत्स्य बीज एवं मत्स्य आहार भी उपलब्ध कराया गया है. इसी क्रम में लाभुकों की जियो रूर्बन एप में विवरणी एवं फोटो अपलोड किया गया तथा जलाशय स्थित मत्स्यजीवी सहयोग समिति एवं जलाशय में शिकारमाही करनेवाले मत्स्य कृषकों को विभाग द्वारा पहचानपत्र भी उपलब्ध कराया गया.

इसे भी पढ़ें- केन्द्र सरकार के खिलाफ श्रमिकों से एकजुट होने का आह्वान

Related Articles

Back to top button