
New delhi : केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार यानी 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम करेंगे. किसान संगठनों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी समूचे देश में राजमार्गों पर चक्का जाम करेंगे. किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा कि हम कल दिल्ली में चक्का जाम नहीं कर रहे हैं. हम सभी बार्डरों पर शांतिपूर्ण तरह से बैठे रहेंगे.
उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के अलावा पूरे देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे बंद करेंगे. दोपहर 12 से 3 बजे तक ही चक्का जाम रहेगा. वहीं, किसान नेता बलबीर सिंह राजोवाल और राकेश टिकैत की बैठक हुई. राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में भी कल चक्का जाम नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें : हाल-ए-पार्किंग: रातू रोड में पार्किंग स्थल नहीं होने का हश्र, हर दिन लाखों लोग जाम से होते हैं परेशान
किसान नेता ने कहा कि हम सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण तरीक़े से बैठे रहेंगे. दोपहर 3 बजे जब चक्का जाम ख़त्म होगा तो हम एक साथ एक मिनट के लिए अपनी गाड़ियों का हार्न बजाएंगे. उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से हमें काफ़ी समस्या हो रही है. पूरा संयुक्त किसान मोर्चा यहीं से चक्का जाम कोर्डिनेट करेगा.
टिकैत ने कहा, अपने-अपने जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके करें चक्का जाम
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे. ये जाम दिल्ली में नहीं होगा.
इस बीच, चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस की किलेबंदी जारी है. वहीं दूसरी तरफ़ सिंघू बार्डर पर किसानों को शांतिपूर्ण रहने के लिए कह रहे हैं. द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित पाल सिंह संधू और पद्मश्री पहलवान करतार सिंह किसानों को तिरंगे का महत्व समझाने के लिए सिंध बार्डर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें – बिना नक्शे के जीरो माइल्स रेस्टोरेंट में हो रहा था निर्माण कार्य, आरएमसी ने किया सील




