
Ranchi : कचहरी रोड स्थित जीरो माइल्स रेस्टोरेंट में अवैध निर्माण कार्य को देखते हुए रांची नगर निगम ने एक बड़ी कार्रवाई की. टाउन प्लानर श्रीकांत शऱण के नेतृत्व में निगम की इंर्फोसमेंट टीम ने शुक्रवार को इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया है.
इस रेस्टोरेंट पर अवैध निर्माण का केस चल रहा था. रेस्टोरेंट के दूसरे और तीसरे तल्ले में निर्माण कार्य बिना नक्शा के चल रहा था. नगर आयुक्त की कोर्ट में यह मामला विचाराधीन था. इसके बावजूद रेस्टोरेंट मालिक ने अवैध निर्माण काम को रोका नहीं था. यह रेस्टोरेंट रवि रंजन साहु का है.
इसे भी पढ़ें – रांची के 20 प्राइमरी हेल्थ सेंटरों को किया जायेगा अपग्रेड, सोनाहातू सीएचसी को बनाया जायेगा मॉडल
इससे पहले नगर आयुक्त के निर्देश के बाद टाउन प्लानर के नेतृत्व में निगम की टीम रेस्टोरेंट को सील करने पहुंची, हालांकि संचालक के विरोध और वहां मौजूद लोगों की वजह से काफी देर तक रेस्टोरेंट को सील करने में उहापोह की स्थिति बनी रही. आखिरकार दोपहर को रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया. इसके बाद मेन गेट पर ताला जड़कर उसे सील कर दिया गया.
मालूम हो कि नगर निगम पिछले एक सप्ताह से लगातार अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. इस सूची में अभी भी 50 से अधिक भवनों के नाम शामिल हैं, जिस पर अवैध निर्माण का केस चल रहा है.
न्यूज विंग से बातचीत में टाउन प्लानर श्रीकांत शरण ने बताया है कि रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा बिना नक्शा पास कराये ही पहले और दूसरे तल्ले पर निर्माण कार्य किया जा रहा था. ग्राउंड प्लोर पर रेस्टोरेंट चल रहा था.
वहीं पहले और दूसरे तल्ले में निर्माण का काम बिना नक्शे के ही हो रहा था. इसपर नगर निगम की टीम ने इस रेस्टोरेंट को सील किया है. पुलिस जवानों की एक टुकड़ी भी सील करने के दौरान निगम के टीम के साथ थी.
इसे भी पढ़ें – नये मॉडल व वीमेंस कॉलेज में शिक्षकों की होगी नियुक्ति, जल्द जारी होगा विज्ञापन




