ChatraJharkhandNEWS

लूट की मिली है छूट,लूट सके तो लूट

एफसीआई गोदाम चारदीवारी निर्माण में बरती जा रही है अनियमितता

धर्मेन्द्र पाठक

chatra: जिले के इटखोरी स्थिति एफसीआई गोदाम के चहारदीवारी निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है, कार्य स्थल पर विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति का लाभ संवेदक को मिल रहा है. सबकुछ संवेदक व उनके साइट इंचार्ज पर छोड़ दिया गया है. और तो और कोविड के शर्तों का भी अनुपालन नहीं हो रहा है. चहारदीवारी निर्माण में ईंट की गुणवत्ता व बालू सीमेंट के मिलावट की मात्रा को देखने वाला भी कोई नहीं है. एक तरफ ईंट जुड़ाई की जा रही है तो दूसरी तरफ बिना पटवन के तेजी से प्लास्टर कराया जा रहा है. कार्य स्थल पर योजना का बोर्ड(सूचना पट) भी नहीं लगा हुआ है. चतरा जिले में विभाग का कार्यालय नहीं होने का लाभ संवेदक को मिल रहा है. इस मामले में रांची सर्किल स्थित एफसीआई विभाग के अधिकारी भी उदासीन बने हुए हैं. योजना की गुणवत्ता को देखने वाला कोई नहीं है.

इसे भी पढ़ें:गिरिडीह के गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में बाइक की डिक्की से सेविका का 11000 उड़ाया

कोविड के शर्तों का अनुपालन नहीं हो रहा-:

चहारदीवारी निर्माण में योजना के संवेदक द्वारा कोविड के शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। कार्य स्थल पर न तो किसी मजदूर के पास मास्क है और न सेनिटाइजर ही है.

इसे भी पढ़ें:तम्बाकू का सेवन खतरनाक, जानें कैंसर होने की वजह

 

Related Articles

Back to top button