Crime NewsJamshedpur

फायरिंग के मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: जमशेदपुर पुलिस ने शुक्रवार रात कदमा थानांतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 में रहने वाले ऋषिकेश चंद्रवंशी के घर हुई फायरिंग मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बताया जाता है कि टाटा स्टील के सप्लायर ऋषिकेश चंद्रवंशी के घर अपराधियों ने पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद के मामले में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में इस बात का भी खुलासा हुआ कि कदमा में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधियों ने भागने के क्रम में साकची स्थित दुआ होंडा शोरूम के पास भी फायरिंग की थी.

इसे भी पढ़ें :हाल-ए-पार्किंग: सर्कुलर रोड में 20 बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, पार्किंग मुकम्मल नहीं, इसलिए लगता है जाम

जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि इनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार के अलावा एक और देसी कट्टा, ऑटो और स्कूटी भी बरामद किया गया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी मोहित सिंह, आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा और राजेश साव उर्फ़ गब्बर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े दो अन्य अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं. उन्होंने दावा किया है, कि जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Related Articles

Back to top button